फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Gave Befitting Reply When He Was Trolled For Drinking His Urine

Paresh Rawal: यूरीन पीने वाले बयान पर ट्रोल हुए परेश रावल, बोले- 'लोगों को राई का पहाड़ बनाने में मजा आता है

Mon, 21 Jul 2025 11:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

परेश रावल ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था, जिसमें कहा कि कई साल पहले उन्होंने एक चोट को ठीक करने के लिए अपना यूरीन (पेशाब) पी लिया था। इस बयान पर वह काफी ट्रोल हुए। अब इस ट्रोलिंग पर परेश रावल ने खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Paresh Rawal Gave Befitting Reply When He Was Trolled For Drinking His Urine
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम@ pareshrawalofficial

विस्तार

पिछले दिनों परेश रावल ने बयान दिया था कि घुटने की चाेट को ठीक करने के लिए उन्होंने 15 दिन तक अपना ही पेशाब यानी यूरीन ड्रिंक किया था। इस बयान के कारण ट्रोल्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इस तरह की ट्रोलिंग पर परेश रावल ने नया ही बयान दे दिया है। 

विज्ञापन


परेश बोले- मैंने उन्हें नहीं दिया, इस बात से समस्या है 
बॉलीवुड हंगामा से की गई हालिया बातचीत में परेश रावल कहते हैं, ‘मैंने उन्हें (पेशाब) नहीं दिया? क्या इस बात से समस्या है। क्या उन्हें लग रहा है कि यार ये अकेले पी गए और हमको नहीं दिया?’ वह आगे कहते हैं, ‘वह मेरी जिंदगी की एक घटना है जो 40 साल पहले घटी थी। मैंने वह बता दी। उसमें क्या हो गया? लोगों को राई का पहाड़ बनाने में मजा आता है। करने दो, अगर उनको मजा आ रहा है, इसमें।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal: सलमान खान और आमिर में क्या है अंतर? परेश रावल ने बताया दोनों सितारों के काम करने का अंदाज 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने दी थी ऐसा करने की सलाह 
परेश रावल का कहना है कि बहुत से लोगों ने ऐसा किया है, लेकिन वह इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल, चोट लगने पर यूरीन पीने की सलाह परेश रावल को 40 साल पहले वीरू देवगन (अजय देवगन के पिता) से मिली थी। घुटने में चोट लगने के बाद परेश को टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा हॉस्पिटल ले गए। वहां वीरू देवगन मिलने आए। उन्होंने सलाह दी, ‘सुबह उठकर अपना पहला पेशाब पीना, सब फाइटर लोग यही करते हैं।’ परेश का दावा है कि ऐसा करने पर 15 दिन में उनकी हालत सुधर गई। एक महीने में उनकी चोट ठीक हो गई और वह फिर से काम करने लगे। इस बात से डॉक्टर भी हैरान थे। 


इन फिल्मों में नजर आएंगे परेश रावल 
हाल ही में परेश रावल की फिल्म ‘निकिता रॉय’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। इसके अलावा परेश रावल अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म ‘भूत बंगला’ भी कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी 3’ में भी वह नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed