Paresh Rawal: कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को किया तलब, एक्टर ने बंगालियों पर की थी टिप्पणी
सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को सोमवार को मौजूद रहने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में एक चुनावी रैली के दौरान बंगालियों पर की गई टिप्पणी मामले में अभिनेता परेश रावल मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को कोलकाता पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को सोमवार को मौजूद रहने को कहा है। बता दें कि परेश रावल ने रैली के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के लिए प्रचार करते हुए कहा था, 'गुजरात के लोग महंगाई को सहन करेंगे, लेकिन पड़ोस में 'बांग्लादेशियों और रोहिंग्या' को नहीं।' एक्टर ने इस दौरान "मछली पकाने" के स्टीरियोटाइप का इस्तेमाल किया।
परेश रावल की इस टिप्पणी पर उनकी खूब आलोचना हुई। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर माफी भी मांग ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक परेश रावल की टिप्पणी पर पूर्व सांसद और माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद सलीम ने पुलिस को लिखे अपने पत्र में कहा, 'बड़ी संख्या में बंगाली राज्य की सीमा के बाहर रहते हैं। मुझे आशंका है कि परेश रावल द्वारा की गई भद्दी टिप्पणियों के कारण उनमें से कई को पूर्वाग्रह से निशाना बनाया जाएगा और प्रभावित किया जाएगा।'
Hansika Motwani: शादी के बाद पति सोहेल के साथ नजर आईं हंसिका, हनीमून के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया यह जवाब
मोहम्मद सलीम चाहते हैं कि परेश रावल पर दुश्मनी को बढ़ावा देना, जानबूझकर अपमान करना, सार्वजनिक शरारत आदि भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। बता दें कि परेश रावल के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी उनके विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
Filmy Wrap: आरआरआर ने रचा नया इतिहास और विवेक अग्निहोत्री को मांगनी पड़ी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बता दें कि बीत दिनों गुजरात में एक रैली के दौरान परेश रावल ने कहा था कि गुजरात के लोग मुद्रास्फीति को बर्दाश्त करेंगे, लेकिन 'बांग्लादेशियों और रोहिंग्या' को पड़ोस में नहीं। इसके साथ ही परेश रावल ने 'मछली पकाने' जैसा वाक्य भी इस्तेमाल किया, इसके बाद से उनके बयान पर हंगामा बरपा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी परेश रावल के इस बयान पर खूब घमासान मचा हुआ है। हालांकि, परेश रावल ने ने अपने इस बयान पर माफी मांगने के साथ ही अपनी टिप्पणियों को समझाने का प्रयास किया। परेश रावल ने दावा किया कि जब उन्होंने 'बंगाली' शब्द का इस्तेमाल किया तो उनका मतलब 'अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या' से था।'
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी गाड़े झंडे, लॉन्च की खुद की प्रोडक्शन कंपनी