फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Param Sundari First Look Out Teaser Dinesh Vijan maddock films release date Janhvi kapoor sidharth malhotra

Param Sundari Teaser: ‘परम सुंदरी’ के टीजर में फैंस को भायी सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी, सोनू निगम का चला जादू

Thu, 29 May 2025 05:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 May 2025 05:36 PM IST
सार

Param Sundari First Look Out: दिनेश विजन की फिल्म 'परम सुंदरी' का पहला लुक रिलीज हो चुका है। साथ ही इसके फिल्म मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
 

विज्ञापन
Param Sundari First Look Out Teaser Dinesh Vijan maddock films release date Janhvi kapoor sidharth malhotra
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज निर्देशक तुषार जलोटा की फिल्म 'परम सुंदरी' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी दिखाई गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म की छोटी झलक में लव, एक्शन, ड्रामा सब कुछ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


Param Sundari First Look Out Teaser Dinesh Vijan maddock films release date Janhvi kapoor sidharth malhotra
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
लव स्टोरी है फिल्म 'परम सुंदरी'
'मैडॉक फिल्म्स' अनोखी लव स्टोरी लेकर आ रहा है, जिसमें नॉर्थ और साउथ का मेल दिखाया जाएगा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की प्रेम कहानी नजर आ रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ नॉर्थ इंडिया के परम बने हुए हैं, वहीं जान्हवी साउथ इंडिया की सुंदरी बनी हैं। मैडॉक्स फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म 'Param Sundari' का यह टीजर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'जहां उत्तर की आग दक्षिण की कृपा से मिलती है, वहां साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनती है। दिनेश विजान प्रस्तुत करते हैं परम सुंदरी, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी।' यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। 

Param Sundari First Look Out Teaser Dinesh Vijan maddock films release date Janhvi kapoor sidharth malhotra
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
टीजर में क्या दिखा खास
मैडॉक फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' का टीजर जारी कर फैंस को खुश कर दिया हैय़ टीजर से साफ पता तल रहा है कि यह परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और सुंदरी (जान्हवी कपूर) की लव स्टोरी है। टीजर की शुरुआत में सिद्धार्थ का परम के नाम से इंट्रोडक्शनकिया जाता है, जो नॉर्थ के गुरुग्राम शहर में काम करता है। इसके बाद जान्हवी का इंट्रोडक्शन 'सुंदरी' के नाम से होता है। दोनों की लव स्टोरी में कई ट्विस्ट देखने को मिले। बीच में मामला थोड़ा बिगड़ा नजर आता है क्योंकि एक सीन में सिद्धार्थ यानी परम के पीछे गांव के कुछ लोग चाकू, छुरी लेकर दोड़ते दिखाई देते हैं, जिससे वो बचकर भागते नजर आते हैं। आगे कि लव स्टोरी क्या होगी, यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन ने इसका निर्माण किया है।

Param Sundari First Look Out Teaser Dinesh Vijan maddock films release date Janhvi kapoor sidharth malhotra
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम को मिल रहा ढ़ेर सारा प्यार
फिल्म के टीजर के बैकग्राउंड में चल रहे गाने के साेनू निगम ने गाया है। यह गाना सुनकर यूजर्स सोनू निगम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने से मुझे 90's के सोनू और रहमान याद आ रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सोनू निगम को रोमांटिक गानों में कोई मात नहीं दे सकता..।'  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed