पापा महेश भट्ट की फिल्म में नजर आएंगी आलिया, बचपन का सपना हो रहा है पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। 'सड़क 2' में आलिया अपने पिता के साथ काम करेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया जब मैं बहुत छोटी थी तब 'सड़क' फिल्म देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद मैं काफी डर गई थी और अपने पापा से सवाल किया था कि मैंने 'क्यूं मां को खिड़की से बाहर फेंक दिया'।
हालांकि यह फिल्म में हुआ था, हकीकत में ऐसा कुछ हुआ नहीं था। उन्होंने बताया कि तब मैं बहुत छोटी थी और फिल्म की कहानी और असल जिंदगी में मुझे फर्क पता नहीं था। अब इस फिल्म में काम करना मेरे सपने का पूरा होना जैसा हैं। अक्सर लोग मुझसे सवाल करते थे कि मैं अपने पापा की फिल्म में कब काम करूंगी और अब वो समय आ गया है जब लोगों को उनका जवाब खुद मिल जाएगा।
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा को अगले स्तर तक ले जाएगी, इसलिए मैं इसमें काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।