फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi finishes shooting for Main Atal Hoon Helmed by director Ravi Jadhav Shares Post

Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पंकज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर

Sat, 15 Jul 2023 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Jul 2023 02:56 PM IST
सार

रवि जाधव द्वारा निर्देशित 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi finishes shooting for Main Atal Hoon Helmed by director Ravi Jadhav Shares Post
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी खुद फैंस से साझा की है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत अलग-अलग लोकेशन पर करीब 45 दिनों तक चली। टीम ने मुंबई में रैप अप किया है। बता दें कि 'मैं अटल हूं' दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
रवि जाधव द्वारा निर्देशित 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्टर ने एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है।
विज्ञापन

Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- 'खुद को समझता हूं भाग्यशाली'
पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, 'यह 'अटल' सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा! श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं'। 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हुई'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)



इस दिन होगी रिलीज
इस फिल्म की शूटिंग जब लखनऊ में हुई तो पंकज त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी और फिल्म की अवधि को लेकर उनसे चर्चा की थी। आपको बता दें कि यह फिल्म इस साल अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर सभी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खुशी की बात है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं। कोई और इस भूमिका के साथ ऐसा न्याय नहीं कर सकता था।'
Khesari Lal Yadav: बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed