फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pandit Vijay Kumar Kichlu passes away at age of 93 classical singer was suffering from breathing problems

दुखद: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 18 Feb 2023 12:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Feb 2023 12:31 AM IST
सार

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का शुक्रवार शाम सांस लेने में तकलीफ के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
Pandit Vijay Kumar Kichlu passes away at age of 93 classical singer was suffering from breathing problems
पंडित विजय कुमार किचलू - फोटो : Social media

विस्तार

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का आज शुक्रवार शाम को निधन हो गया। पंडित विजय कुमार किचलू को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके लिए उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पंडित विजय कुमार किचलू 93 साल के थे। उन्हें पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारी ने बयान में कहा कि पंडित किचलू को हांफने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद शाम करीब 6:20 बजे उनका निधन हो गया। साथ ही अस्पताल ने कहा कि गायक को पिछले महीने भी दिल का दौरा पड़ने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, गायक लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

पंडित विजय कुमार किचलू का जन्म साल 1930 में हुआ था। उन्होंने अपने भाई रवि किचलू के साथ मिलकर एक लोकप्रिय शास्त्रीय गायक की जोड़ी बनाई थी। वह 25 वर्षों तक आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी के संस्थापक और प्रमुख रहे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में उभरती प्रतिभाओं की मदद के लिए संगीत अनुसंधान अकादमी की भी स्थापना की थी। किचलू को 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान संगीतकार पंडित विजय कुमार किचलू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने किचलू के परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस क्षति को अपूरणीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed