फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat 3 shooting neena gupta shot at 40 degree temperature and share the video on set

Panchayat 3: फुलेरा गांव की प्रधान ने 'पंचायत' के फैंस को दी खुशखबरी, तीसरे सीजन की शूटिंग की दिखाई झलक

Tue, 23 May 2023 09:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 23 May 2023 09:57 PM IST
सार

नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो पिंक कलर की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और सिर पर पल्लू भी लिया है।

विज्ञापन
Panchayat 3 shooting neena gupta shot at 40 degree temperature and share the video on set
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए खुशखबरी है। दो सीजन हिट होने के बाद आपके पसंदीदा शो के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। लोगों के दिलों को जीतने वाली इस वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ी जानकारी नीना गुप्ता ने शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

वेब सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने सीरीज के शूटिंग के सेट से लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें नीना में मांथे पर बिंदी और साड़ी पहने देखी गई हैं। वे अपने दर्शकों से कनेक्ट होने के लिए उसी भाषा और अदा में बात करती नजर आ रही हैं जिसमें वे पंचायत में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Panchayat 3 shooting neena gupta shot at 40 degree temperature and share the video on set
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नीना गुप्ता अपने ही अंदाज में बता रही हैं कि, '40 डिग्री है 40, बहुत गर्म है। छाता ऊपर से निकल जाता है, और धूप मुंह में लगती है। सब जल गया है, जब मैं मुंबई में आउंगी तो कोई हमें पहचानेगा भी नहीं। कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो... '।

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

विज्ञापन

इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। यह वीडियो देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। टीवीएफ क्रिएशन के बैनर तले बनी इस सीरीज को जनता का खूब प्यार मिला है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। इसके सभी पात्रों को दर्शक काफी पसंद हैं। पंचायत की कहानी को गांव की समस्याओं के इर्द गिर्द बुना गया है जिसकी वजह से लोग इससे जुड़ाव महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी पर बैन को कंगना ने बताया असंवैधानिक, बोलीं- प्रतिबंध लगाना सही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed