Panchayat 3: फुलेरा गांव की प्रधान ने 'पंचायत' के फैंस को दी खुशखबरी, तीसरे सीजन की शूटिंग की दिखाई झलक
नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो पिंक कलर की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और सिर पर पल्लू भी लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए खुशखबरी है। दो सीजन हिट होने के बाद आपके पसंदीदा शो के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। लोगों के दिलों को जीतने वाली इस वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ी जानकारी नीना गुप्ता ने शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।
वेब सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने सीरीज के शूटिंग के सेट से लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें नीना में मांथे पर बिंदी और साड़ी पहने देखी गई हैं। वे अपने दर्शकों से कनेक्ट होने के लिए उसी भाषा और अदा में बात करती नजर आ रही हैं जिसमें वे पंचायत में नजर आने वाली हैं।
नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नीना गुप्ता अपने ही अंदाज में बता रही हैं कि, '40 डिग्री है 40, बहुत गर्म है। छाता ऊपर से निकल जाता है, और धूप मुंह में लगती है। सब जल गया है, जब मैं मुंबई में आउंगी तो कोई हमें पहचानेगा भी नहीं। कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो... '।
View this post on Instagram
इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। यह वीडियो देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। टीवीएफ क्रिएशन के बैनर तले बनी इस सीरीज को जनता का खूब प्यार मिला है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। इसके सभी पात्रों को दर्शक काफी पसंद हैं। पंचायत की कहानी को गांव की समस्याओं के इर्द गिर्द बुना गया है जिसकी वजह से लोग इससे जुड़ाव महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी पर बैन को कंगना ने बताया असंवैधानिक, बोलीं- प्रतिबंध लगाना सही नहीं