फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palaash Muchhal disables social media comments after Smriti friend files case

पलाश मुछाल ने सोशल मीडिया पर किया यह बदलाव, स्मृति के दोस्त ने हाल ही में दर्ज करवाया था मामला

Thu, 07 May 2026 06:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 07 May 2026 06:53 PM IST
सार

Palaash Muchhal: पलाश मुछाल ने हाल ही में खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए। लेकिन इस दौरान पलाश ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए एक खास काम किया। 
 

विज्ञापन
Palaash Muchhal disables social media comments after Smriti friend files case
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संगीतकार और फिल्म निर्माता पलाश मुछाल बुधवार को खाटू श्याम मंदिर गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर की कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए एक ऐसा काम किया, जिससे उनके फैंस जरूर नाराज हो गए होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

पलाश ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन, क्यों बंद किए कमेंट्स?
पलाश ने हाल ही में खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कई तस्वीरे शेयर कीं, लेकिन उस दौरान उन्होंने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिए। इन तस्वीरों में पलाश को मंदिर में प्रार्थना करते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला। खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का मामला
शिकायत स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड के टोल प्लाजा पर हुई थी। आरोप है कि बहस के दौरान पलाश ने जाति को लेकर अपमानजनक बात कही। पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के साथ-साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन

शादी हुई कैंसिल
पलाश और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में तय थी, लेकिन पहले इसे टाल दिया गया और बाद में पूरी तरह रद्द कर दिया गया। स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शादी रद्द हो गई है। उन्होंने कहा कि वे निजी जीवन को निजी रखना चाहती हैं। 

विज्ञान प्रकाश माने ने शादी रद्द होने के बाद पलाश पर बेवफाई समेत कई गंभीर आरोप लगाए। पलाश ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी इज्जत खराब करने की कोशिश की जा रही है और वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। 


यह भी पढ़ें: Maa Itni Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ की आगे खिसकी रिलीज डेट, जानिए क्या रही वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed