फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani singer Adnan Sami applies for Indian citizenship

पाकिस्तान नहीं लौटना चाहते 'बजरंगी भाईजान' के गायक

Tue, 04 Aug 2015 05:35 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistani singer Adnan Sami applies for Indian citizenship

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में कव्वाली 'भर दे झोली' गाने वाले पाकिस्तान के गायक अदनाना सामी अपने मुल्क पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। इसको लेकर वो कई बार भारत सरकार से नागरिकता की मांग भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


लेकिन जब पिछले दिनों अदनान सामी के पाकिस्तान वापस जाने की खबरें खूब चर्चा में रहीं। इसकी एक वजह यह थी कि उनका वर्क वीजा खत्म होने वाला था और उन्हे इसीलिए पाक जाना पड़ा। लेकिन अब शायद उन्हे इसकी जरूरत ना पड़े।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से अदनान के लिए खुशखबरी आई है। उन्हें फिलहाल भारत में रहने की मंजूरी दे दी गई है। उन्हें भारतीय नागरिकता दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार नागरिकता की मांग कर चुके हैं अदनान सामी

Pakistani singer Adnan Sami applies for Indian citizenship

अदनान सामी ने मार्च में दूसरी बार भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। इससे पहले उनका आवेदन केंद्र ने नामंजूर कर दिया था। भारतीय नागरिकता अधिनियम के तहत किसी विदेशी को विज्ञान, दर्शन, कला, साहित्य, विश्व शांति और मानव प्रगति के क्षेत्रों में असाधारण सेवा देने पर नागरिकता दी जा सकती है।

अदनान का फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में गया गाना 'भर दो झोली मेरी' को काफी पसंद किया गया और अब लगता है कि उनकी झोली में फिलहाल भारत में काम करने की दुआ तो गिर गई है, अब नागरिकता कब आती है वो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed