फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Fashion Model Sadia

एक और पाकिस्तानी सुंदरी बॉलीवुड में मचाएगी धमाल

Mon, 09 Mar 2015 08:59 AM IST
टीम डिजटिल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजटिल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Fashion Model Sadia

सोमी अली, वीना मलिक, मीरा, हुमैमा मलिक, सारा लॉरेन जैसी हीरोइनों के बाद एक और पाकिस्तानी सुंदरी बॉलीवुड फिल्म में दिखने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले पाकिस्तानी इंडस्ट्री में आगाज करने वाली सादिया खान भारत-नॉर्वे के संयुक्त तत्वावधान में बनी पहली फिल्म डोंट यू नो वाय-2... लाइफ इज अ मोमेंट में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 2010 में आई डोंट यू नो वाय... ना जाने क्यों की सीक्वल है। प्रीक्वल को 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले थे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी ड्रामा खुदा और मोहब्बत में इमरान अब्बास के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली सादिया अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में कपिल शर्मा के अपोजिट नजर आएंगी। इसमें जीनत अमान, युवराज पाराशर, मीरा और कई यूरोपीय ऐक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में सादिया नॉर्वेजियाई पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन नॉर्वेजियन तोन्जे गेवजोन और भारत के संजय शर्मा ने मिल कर किया है। यह म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी हिंदी, अंग्रेजी और नॉर्वेजियन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed