VIDEO: वीना मलिक ने पति पर लगाया आरोप, कहा- 'बहुत पीटता था इसलिए तलाक लिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीना ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस इंटरव्यू में वीना मलिक फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही अपने ऊपर लगाए गए झूठे इल्जामों को बेबुनियाद बता रही हैं। वीना ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैंने पैसे के लिए शादी की। आज असद के पास पैसे खत्म हो गए, तो मैं उनसे तलाक ले रही हूं। हालांकि बात तो कुछ और ही है।'
वीना मलिक ने पति पर लगाया आरोप, कहा- 'बहुत पीटता था इसलिए तलाक लिया'
हाल ही में ट्विटर पर शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। कुछ दिन बाद ये शो टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस शो में वीना ने कहा कि असद ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही मेंटली भी उन्हें एब्यूज किया गया। जिसके बाद उन्होंने तलाक का कदम उठाया।
बता दें कि बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने अपनी तीन साल की शादी को खत्म कर लिया है। लाहौर की कोर्ट ने वीना के तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली थी और फैसला उनके पक्ष में सुनाया।
Watch exclusive Interview with @iVeenaKhan on "Aisay Nahi Chalay Ga with Aamir Liaquat " tonight at 10:30 PM@AamirLiaquat#BOLNews pic.twitter.com/T8Pntc8aup
— BOL NEWS (@BOLNewsOfficial) March 13, 2017