{"_id":"5996ea074f1c1b86558b46ef","slug":"pakistani-actor-in-police-custody-after-fight-with-singer-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एक्टर मुश्किलों में फंसा, वाइफ से झगड़े के बाद पुलिस ले गई थाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी एक्टर मुश्किलों में फंसा, वाइफ से झगड़े के बाद पुलिस ले गई थाने
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
बीबी-शौहर में अलगाव की खबर
- फोटो : dunyanews
पाकिस्तान एक्टर अहमद बट्ट और उनकी सिंगर बीबी हुमायरा अरशद के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी गर्मा-गर्म बहस हुई। यही नहीं, दोनों के ही भाई इस झगड़े में कूद पड़े, जिसके बाद एक्टर को थाने तक भी जाना पड़ा।
अहमद बट्ट पाकिस्तानी मनोरंजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, तो वाइफ हुमायरा भी मशहूर सिंगर हैं। दोनों का एक बच्चा भी है।
दुनिया टीवी की खबरों के मुताबिक दोनों के बीच घर पर ही काफी बहस हुई। इस दौरान हुमायरा ने अपने भाईयों को भी बुला लिया, जिससे झगड़ा और बढ़ गया। दोनों ही तरफ से बहस के दौरान किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले गई।
पुलिस ने बताया कि हुमायरा के भाई और अहमद बट्ट के साथ ही उनके भाईयों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच दोनों ही तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हुमायरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पति बच्चे को छीन रहे थे, तो अहमद बट्ट ने कहा कि हुमायरा बच्चे को उनसे दूर ले जाना चाहती है। बता दें कि दोनों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है, पर काफी कोशिशों के बावजूद दोनों समझौता करने को तैयार नहीं हैं।