फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistan Government will make museum at Rishi Kapoor and ancestral home Prithviraj Kapoor

कपूर खानदान को पाकिस्तान से मिली खुशखबरी, पृथ्वीराज कपूर का पैतृक घर बनेगा म्यूजियम

Thu, 29 Nov 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Government will make museum at Rishi Kapoor and  ancestral home Prithviraj Kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor - फोटो : file photo
पाकिस्तान सरकार ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर के पैतृक घर को म्यूजियम बदलने का फैसला किया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद कपूर खानदान के पैतृक घर को वह म्यूजियम में तब्दील करेगी। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर को हिंदी सिनेमा में अभिनय का पिता कहा जाता है। उनका जन्म साल 1906 में पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में हुआ था।
विज्ञापन


हाल ही में भारतीय मीडिया से मुखातिब होते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि उनकी सरकार ने अपने देश में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर के पैतृक घर को म्यूजियम में बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


महमूद कुरैशी ने बताया कि बीते कुछ समय से बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर पाकिस्तान के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित अपने पैतृक घर को म्यूजियम में तब्दील करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा- जाओ ऋषि कपूर को बोल दो कि पाकिस्तान सरकार ने उनकी बात मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Pakistan Government will make museum at Rishi Kapoor and  ancestral home Prithviraj Kapoor
prithviraj kapoor - फोटो : file photo
इमरान खान की सरकार ने कहा है कि उनकी सरकार पाकिस्तान की ऐतिहासिक धरोहर को बनाए रखने के लिए हर एक कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि कलाकार पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में यह हवेली बनाई थी। बताया जाता है कि पृथ्वीराज कपूर और उनके बेटे राज कपूर का जन्म इस हवेली में हुआ था। साल 1947 में बंटवारे के बाद कपूर खानदान भारत आ गया। इसके बाद हवेली का हस्तांतरण होता गया। 60 कमरों वाली पांच मंजिला यह हवेली अब जर्जर हालत में है। 

आपको बता दें कि पर्दे पर शहंशाह अकबर का किरदार निभाने वाले पृथ्वीराज कपूर ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। कपूर खानदान से पृथ्वीराज कपूर ने ही सिनेमा में एक्टिंग की नींव डाली थी। इन्होंने हिंदी सिनेमा को पहली बोलती फिल्म दी थी। पृथ्वीराज कपूर ने एक्टिंग की शुरुआत पेशावर के एक थिएटर ग्रुप से की थी। 1929 में पृथ्वीराज कपूर बुआ से कुछ पैसे उधार लेकर बॉम्बे आ गए थे। बॉम्बे आकर पृथ्वीराज कपूर ने एक्टिंग के लिए इम्पीरियल थिएटर ज्वाइन किया। एक्टर बनने की चाहत रखने वाले पृथ्वीराज कपूर ने 24 साल की उम्र में जवानी से बुढ़ापे तक की भूमिका निभाकर अभिनय की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed