फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistan government has imposed a ban on salman khan film race 3

पाकिस्तान ने लगाया बॉलीवुड फिल्मों पर बैन, नहीं हो पाएगी सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज

Fri, 25 May 2018 01:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government has imposed a ban on salman khan film race 3
Race 3
आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ के बाद सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी। त्योहार को देखते हुए पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है और अब यह फिल्म ईद पर पड़ोसी देश में रिलीज नहीं होगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन, ब्रॉडकास्टिंग, नेशनल हिस्ट्री ऐंड लिटररी हेरिटेज ने ईद के मौके पर किसी भी भारतीय फिल्म के रिलीज पर पाकिस्तान में रोक लगा दी है। घोषणा के मुताबिक, ईद से दो दिन पहले ये रोक प्रभावी होगी और बकरीद तक ये रोक जारी रहेगी। पाकिस्तान की सरकार ने इस फैसले को लेकर तर्क दिया गया है कि ईद का मौका पाकिस्तानी फिल्मों की दुनिया के कारोबार के लिए बड़ा अवसर होता है। अगर ईद के मौके पर भारत की फिल्म वहां रिलीज की जाएगी, तो पाकिस्तानी फिल्मों का कारोबार ठप पड़ सकता है।
विज्ञापन


फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है। रेमो डी - सूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed