{"_id":"5934053b4f1c1b490dbdbce0","slug":"padmavati-actor-ranveer-singh-commentary-in-india-vs-pakistan-misses-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच में कमेंट्री करते दिखे रणवीर, दीपिका से कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत-पाक मैच में कमेंट्री करते दिखे रणवीर, दीपिका से कही दिल की बात
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : inuth
बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लव अफेयर के चर्चे आम हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशयली अनाउंस नहीं किया है लेकिन वे अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और रणवीर दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स छिपाने से भी नहीं कतराते। हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और रणवीर ने उस पर कमेंट करते हुए अपने दिल की बात लिख डाली। रणवीर ने लिखा कि वो दीपिका को मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल रणवीर छुट्टियां मना रहे हैं और इस दौरान वो भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच में कमेंट्री करते दिखे। कहा जाता है कि रणवीर को स्पोर्ट्स में काफी रुचि है और आज ये देखने को भी मिल गया।
विज्ञापन
बता दें कि रणवीर ने संजयलीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' से छुट्टियां लेकर घूमने निकले हैं। इसलिए जब दीपिका ने ट्रॉफी चूमते हुए फोटो डाली तो उन्होंने भी कमेंट कर दिया 'Missing ya'। इतना ही नहीं साथ में उन्होंने किस वाला इमोजी भी बनाया।
विज्ञापन