{"_id":"5a59f5514f1c1bad3f8b497c","slug":"padmavat-is-also-problem-for-others-films","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी फिल्मों के लिए भी संकट बनी 'पद्मावत', रिलीज के फैसले से मेकर्स नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी फिल्मों के लिए भी संकट बनी 'पद्मावत', रिलीज के फैसले से मेकर्स नाराज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
PADMAVATI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावती का नाम बिना शोर-शराबे के 'पद्मावत' कर दिया गया। ऑफिशियल ट्विटर पेज पर गुरुवार को 'पद्मावती' के अंग्रेजी स्पेलिंग से ‘आई’ हटा कर अतिरिक्त ‘ए’ जोड़ा गया। जिससे अंक ज्योतिष का मामला फिट रहे। फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई, लेकिन इंडस्ट्री में 25 जनवरी को रिलीज तय मानी जा रही है। 25 जनवरी को 'पद्मावत' की रिलीज की खबरों से, 26 जनवरी को रिलीज होने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं मनोज बाजपेयी स्टारर 'अय्यारी' को आगे खिसकाया गया है।
'पद्मावत' की रिलीज से अन्य फिल्में प्रभावित हुईं। वायकॉम 18 और संजय लीला भंसाली 'पद्मावत' पर चोरी-चोरी चुपके-चुपके वाले अंदाज में काम कर रहे हैं। सब कुछ बिना घोषणा के गुपचुप ढंग से किया जा रहा है ताकि विरोध ठंडा पड़ा रहे। फिल्म 25 जनवरी को थियेटर्स में पहुंची, तो कहेंगे कि खबर सबको थी और रिलीज न हुई, तो आगे रास्ता खुला रहेगा। भंसाली पहले दिन से चुप्पी साधे हैं और अब लीड एक्टर्स की बोलती बंद है।
फिल्म से इतर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की अटकलों को मीडिया में बढ़ाया जा रहा है। क्या यह फिल्म के प्रचार के लिए है? बॉलीवुड में लोग 'पद्मावत' पर खामोश हैं। समर्थन में कोई बोल ही नहीं रहा और जिनकी फिल्में 'पद्मावत' की रिलीज से प्रभावित हैं, वे संकोच के मारे कुछ नहीं कह पा रहे हैं।

अंडर करंट नाराजगी
'पद्मावत' के 25 जनवरी को लाइन में लगने से कुछ फिल्में सीधे प्रभावित हुईं, तो कुछ पर अप्रत्यक्ष असर पड़ा। 'पद्मावत' की रिलीज की खबर पर 'पैडमैन' ने भी अपनी तारीख 26 से 25 कर दी। उधर 'अय्यारी' के साथ, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' भी आगे बढ़ी। ये फिल्म अब नौ फरवरी को आएंगी। नौ फरवरी को आने वाली अनुष्का शर्मा की 'परी' दो मार्च को रिलीज होगी। वहां इसकी टक्कर सुशांत सिंह राजपूत एवं जैकलीन फर्नांडिस की 'ड्राइव' से होगी। उसी दिन 'हेट स्टोरी-4' भी आएगी।
'पद्मावत' ने जनवरी से मार्च तक पहले से तय फिल्मों का कार्यक्रम हिला दिया। ऐसा नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्में टकराती नहीं या तारीखें आगे-पीछे नहीं होतीं, लेकिन 'पद्मावत' से दो-तीन हफ्ते प्रभावित हुए हैं। निर्माताओं को प्रचार-प्रसार की रणनीति बदलनी पड़ रही है। चूंकि, वायकॉम 18 बड़ा स्टूडियो और भंसाली बड़े डायरेक्टर हैं, इसलिए लोग खामोश हैं।
गेहूं के साथ घुन
'पद्मावत' के कारण 'पैडमैन' के सामने एक अनदेखा-अनचाहा संकट है। देश में 900 से 1000 ऐसे मल्टीप्लेक्स स्क्रीन/थियेटर होंगे जहां 'पद्मावत', 'पैडमैन' साथ रहेंगी। 'पद्मावत' विरोधी मैदान में उतरे, तोड़फोड़ हुई या थियेटर बंद कराए गए, तो 'पैडमैन' के कलेक्शन पर भी असर पड़ेगा। सवाल यह कि जब विरोध 'पद्मावत' का होगा, तो 'पैडमैन' के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
इस समस्या का समाधान नहीं दिख रहा। मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार ने साफ कहा है कि वे 'पद्मावत' को नहीं लगने देंगे। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड और गोवा पर लोगों की नजर है। 'पद्मावत' रिलीज होने पर माहौल बिगड़ा, तो उसे सामान्य होने में समय लग सकता है, ऐसे में आने वाली फिल्मों का कलेक्शन प्रभावित होने की आशंका है।

ऐन मौके पर घोषणा
चुपचाप फिल्म की तैयारियों में लगे भंसाली और वायकॉम 18 इस हफ्ते के अंत तक 'पद्मावत' की रिलीज की घोषणा कर सकते हैं। अधिकृत घोषणा न होने के बावजूद ऑनलाइन साइट्स एडवांस टिकिट बुक कर रही हैं। यहां 25 जनवरी की रिलीज डेट दर्ज है। दुबई से भी वितरकों ने तारीख की पुष्टि की है।
'पद्मावत' टीम को भरोसा है कि ऐन मौके पर रिलीज की घोषणा करने से विरोध कम होगा और पब्लिसिटी ज्यादा मिलेगी। कुछ जानकार मान रहे हैं कि फिल्म की रिलीज खानापूर्ति जैसी भी हो सकती है, क्योंकि विवाद बढ़ने से देश से ज्यादा विदेश में फिल्म को कमाई की उम्मीद है। भारत में बाद में टीवी अधिकारों और ऑनलाइन रिलीज से भी धन वापस लाया जा सकता है।
'पैडमैन' से सीधी टक्कर
'पद्मावत' की टक्कर सीधे 'पैडमैन' से है। 'पैडमैन' को 'पद्मावत' से स्क्रीन बंटवारे पर झगड़ना नहीं होगा। 2000 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन के साथ बड़ी संख्या में सिंगल थियेटर मिलेंगे, लेकिन 'पद्मावत' सामने होने से दर्शक जरूर बंट जाएंगे। अक्षय टिकट खिड़की पर लगातार छठी फिल्म के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने को लेकर आश्वस्त थे, पर 'पद्मावत' ने समीकरण डगमगा दिया है।
ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि 'पैडमैन' का ट्रेलर अक्षय की पिछली फिल्मों जितना मजबूत नहीं है। ऐसे में थोड़ी भी कमी दर्शकों को 'पैडमैन' से 'पद्मावत' की तरफ मोड़ सकती है, क्योंकि विवाद के कारण तमाम नजरें इस पर हैं।