{"_id":"601e11618ebc3ed1b53d748c","slug":"oscar-winner-actor-christopher-plummer-dies-at-91","type":"story","status":"publish","title_hn":"Christopher Plummer Death: ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Christopher Plummer Death: ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 06 Feb 2021 01:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:10 PM IST
सार
- हॉलीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन।
- 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- 82 साल की उम्र में जीता था ऑस्कर अवॉर्ड।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर प्लमर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन हो गया है। प्लमर ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। क्रिस्टोफर का निधन उनके ही कनेक्टिक स्थित आवास पर हुआ। प्लमर ने अपने अब तक के करियर में एक ऑस्कर अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड और दो एमी अवॉर्ड अपने नाम किए। उनके निधन के बाद उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर के निधन की जानकारी उनके काफी पुराने दोस्त और मैनेजर लो पिट ने दी। पिट ने बताया कि प्लमर के जीवन के अंतिम पलों में उनकी 51 साल की पत्नी एलेन टेलर उनके साथ मौजूद रहीं। पिट के अनुसार 'क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे।' बता दें कि प्लमर सिनेमा के इतिहास की बेस्ट म्यूजिकल फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर प्लमर ने अपने जीवन के करीब 70 साल अभिनय को दिए। जिसमें उन्होंने कई फिल्मों में काम किया औक कई किरदार निभाए। क्रिस्टोफर ने साल 2012 में फिल्म 'बिगिनर्स (Beginners)' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में कैप्टन जॉर्ज वॉन ट्रैप का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को आज तक खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म 'बिगिनर्स' के लिए उन्होंने 82 साल की उम्र में ऑस्कर का खिताब अपने नाम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था जो कई सालों के बाद इस बात को मानता है कि वो एक गे है। इसके अलावा उन्होंने शेक्सपियर के लिखे कई किरदारों को पर्दे पर उतारा है। वहीं टॉल्सटॉय की लिखी 'द लास्ट स्टेशन' में निभाए गए अपने किरदार से उन्होंने सबका मन मोह लिया था।
पढ़ें: आदित्य अब करेंगे यशराज फिल्म्स के गोल्डन जुबली जश्न का एलान, सौ फीसदी दर्शक देखेंगे झलकियां