एक बड़ा सवाल, क्या ऑस्कर फिर आएगा भारत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
87वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए ओरिजनल स्कोर श्रेणी में संभावित 114 नामांकित लोगों की सूची में रहमान का नाम भी शामिल है। रहमान तीसरी बार ऑस्कर के लिए नामांकित हो सकते हैं। इस पुरस्कार के लिए अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज द्वारा जारी सूची में रहमान की 'मिलियन डॉलर आर्म', 'द हंड्रेड फीट जर्नी' और भारतीय फिल्म 'कोच्चादैयां' शामिल है।
इस लिस्ट को अकादमी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रहमान ने इससे पहले डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए दो अकादमी पुरस्कार जीत चुके है। वहीं, फिल्म 'जल' 'इंटरस्टेलर', 'एक्जोडस' और '300 राइज ऑफ एंपायर' जैसी बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल है।
पानी के संघर्ष की कहानी है फिल्म जल में
ऑस्कर के लिए नामित फिल्म 'जल' की कहानी पानी की कमी से जूझते समुदाय और उनके बीच रहने वाले युवक के बारे में है, जो खुद को जल देवता का अवतार बताता है। वह फिल्म में मरुभूमि में पानी ढूंढ़ने की काबिलियत रखता है।
निर्देशक गिरीश की यह पहली फिल्म है, जिसमें पूरब कोहली, कीर्ति कुल्हारी और तनिष्ठा चटर्जी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। ऑस्कर पुस्कारों के लिए नामित फिल्मों की अंतिम सूची की घोषणा 15 जनवरी 2015 को की जाएगी, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 22 फरवरी को हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा।