फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   oscar Chhello show last film show actor Rahul Koli died of cancer

Chhello Show Actor Dead: ऑस्कर गई 'छेल्लो शो' के चाइल्ड आर्टिस्ट राहुल कोली का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Tue, 11 Oct 2022 10:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

भारत से ऑस्कर गई फिल्म 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया है। बता दें कि राहुल की आखिरी फिल्म तीन दिन बाद रिलीज होनी है।

विज्ञापन
oscar Chhello show last film show actor Rahul Koli died of cancer
Chhello Show - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। बीते दिनों ही भारत की तरफ से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। इस फिल्म के लीड एक्टर राहुल कोली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्यूट राहुल कैंसर से पीड़ित थे। राहुल के पिता के मुताबिक, उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थीं। बता दें कि राहुल की आखिरी फिल्म तीन दिन बात सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, राहुल मात्र 10 साल के थे और उनका निधन 2 अक्तूबर के दिन ल्यूकेमिया की वजह से अमहदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में हुआ। राहुल कोली के पिता ने बताया, 'रविवार को उसने नाश्ता किया था और फिर उसे लगातार बुखार आ रह था। इसके बाद उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं। मेरा परिवार टूट गया है। लेकिन हम उसका अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी 'लास्ट फिल्म शो' जरूर देखेंगे। राहुल का अंतिम संस्कार वाले दिन यानी 14 अक्तूबर को ही यह फिल्म भी रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म 'छेल्लो शो' का नाम 'द लास्ट शो' भी है और इस फिल्म में राहुल कोली के अलावा भविन के अलावा ऋचा मीना, भावेश श्रीमली, परेश मेहता और टिया सबेश्चियन ने अहम किरदार निभाए हैं। अब तक जिस भी फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है, वहां फिल्म से लेकर राहुल कोली के काम की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी पर एक नजर डालें तो इसमें  समय नाम के एक बच्चे के बारे में दिखाया गया है, जो सिनेमा से प्यार करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सिनेमा की तकनीक में आए बदलावों की वजह से कई लोग अपनी रोजी रोटी खो देते हैं। इस फिल्म का निर्देशन नलिन ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed