फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   One More Suspect detained after Firing incident at Salman Khan House details inside

Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, हिरासत में एक और शख्स

Thu, 18 Apr 2024 07:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Apr 2024 07:53 AM IST
सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है।
 

विज्ञापन
One More Suspect detained after Firing incident at Salman Khan House details inside
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में बधुवार (17 अप्रैल) रात को एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम किया था।

विज्ञापन

One More Suspect detained after Firing incident at Salman Khan House details inside
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई
दो आरोपी कच्छ से हुए थे गिरफ्तार
रविवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक सागर कुमार पलक को घटना से कुछ घंटे पहले कथित तौर पर एक बंदूक मुहैया कराई गई थी, जो 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके से ली गई थी। हालांकि, हथियार की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक सामने नहीं आई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। इन दोनों को गुजरात के कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया खुलासा 
16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास के इलाके की तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ लिया गया था। 
Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, हिरासत में एक और शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed