OMG 2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने से निराश हैं अक्षय कुमार, बोले- यह पहली एडल्ट फिल्म है जो...
अक्षय कुमार इन दिन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से 'ए सर्टिफिकेट' दिया गया है, जिस पर खिलाड़ी कुमार ने निराशा जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, फिल्म की कमाई में भी इजाफा होता दिख रहा है। 'ओएमजी 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14. 5 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 24 करोड़ रुपए हो गई है। अक्षय कुमार, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को जहां दशर्क इतना पसंद कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से 'ए सर्टिफिकेट' दिया गया है, जिसे लेकर अब अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
हाल ही में अक्षय सिनेप्रेमियों के साथ 'ओएमजी 2' देखने के लिए मुंबई के एक थिएटर पहुंचे फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म को 'ए सर्टिफिकेट' मिलने पर निराशा जताई। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और जब लोगों ने उनके और फिल्म के लिए उत्साह बढ़ाया तो अभिनेता ने सीबीएफसी पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया और कहा, "कमाल की बात बताऊं पहली एडल्ट फिल्म है, जो किशोरों के लिए बनी है।"
इसके साथ एक्टर ने फिल्म देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद भी दिया। थिएटर का यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "अक्की के लिए खुशी है कि ओएमजी 2 सफल होने जा रहा है, लेकिन आप उसकी आवाज से बता सकते हैं कि वह बेहद शानदार है।अनुचित ए रेटिंग के बारे में दुखी हूं। अगर इस फिल्म को यू/ए रेटिंग दी गई होती तो यह और भी अधिक कमाई कर रही होती।"
बता दें कि 'ओएमजी 2' उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है।'ओएमजी 2' निर्देशक अमित राय के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, पवन राज मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, आरुष वर्मा, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- Chandigarh Samvad: गुल पनाग ने महिलाओं के अधिकार पर की खुलकर बात, बोलीं- चर्चा से ही निकलेगा समाधान