{"_id":"05d63b90-2af4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"oh-my-god-2-in-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओ माई गॉड’ का सिक्वल हो रहा है तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘ओ माई गॉड’ का सिक्वल हो रहा है तैयार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माई गॉड’ दर्शकों ने बेहद पसंद किया। धार्मिक पिछड़ेपन पर आधारित इस ऑफबीट फिल्म ने उम्मीद के विपरीत बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 80.90 करोड़ का व्यापार कर डाला।
फिल्म की सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के ट्रेड पंडितों को हैरान किया साथ ही साथ अक्षय और परेश रावल को भी हैरानी में डाल दिया था। इस सफलता से उत्साहित हो कर फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला इन दिनों इसके सीक्वल की पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं।
विषय के रूप में यह फिल्म 'ओह माई गॉड' जैसी ही होगी। बस इस बार फिल्म में थोड़ी कॉमेडी ज्यादा देखने को मिल सकती है। फिल्म में अभिनय कौन करेगा यह बात पटकथा पूरी तरह से तैयार होने के बाद तय की जाएगी। सुनने में यह भी आ रहा है कि कुछ इसी विषय पर राजकुमार हिरानी आमिर खान को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में शुरू होगी।
विज्ञापन
बन सकता है 'ओएमजी' का तमिल रीमेक
इस फिल्म से जुड़ी एक खबर और है। 'ओह माई गॉड' का सीक्वेल बनने साथ इसका तमिल रीमेक भी बन सकता है। इस फिल्म का रीमेक बनाने के लिए रजनीकांत दिलचस्पी ले रहे हैं। खबर है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्य इस फिल्म से काफी प्रभावित है, और उनकी इच्छा है कि वे इस फिल्म का रीमेक बनाये। ऐश्वर्य ने हाल ही में टि्वटर पर भी 'ओह माइ गॉड' की काफी तारीफ की है।
यही नहीं वे इस फिल्म में अपने पिता रजनीकांत को कास्ट करना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि अक्षय कुमार वाला किरदार ही रजनीकांत निभाएं। उन्होंने रजनीकांत से बात भी की है और रजनीकांत को भी फिल्म काफी पसंद आयी है। अब देखना यह है कि रजनीकांत इस फिल्म के लिए हामी भरते हैं या नहीं।