{"_id":"62b5c873cdda7615994a5465","slug":"odia-film-actor-raimohan-parida-passed-away-age-58-he-found-dead-at-home-police-begin-probe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raimohan Parida Death: घर में मृत पाए गए उड़िया एक्टर रायमोहन परिदा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raimohan Parida Death: घर में मृत पाए गए उड़िया एक्टर रायमोहन परिदा, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 Jun 2022 07:52 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:52 PM IST
सार
उड़िया सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रायमोहन परिदा का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने आवास में मृत अवस्था में पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रायमोहन परिदा
- फोटो : insta-diwana_of_rajkishor_123456
विस्तार
उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उड़िया सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रायमोहन परिदा का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर से उनके परिवार, करीबी फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर में मृत पाए गए हैं, जिसके बाद कई आशंकाओं के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभिनेता रायमोहन परिदा की अचानक मौत की खबर ने फैंस और उड़िया इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है, लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
अभिनेता रायमोहन परिदा को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए वह कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किए गए। रायमोहन परिदा ने अपने करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। एक्टर ने उड़िया सिनेमा की फिल्म 'सागर' से अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद वह 'तो बिना मो कहानी आधा', 'असिबु केबे साजी मो रानी','बंधना' जैसी कई फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन
टीवी में भी थे सक्रिय
एक्टर रायमोहन परिदा फिल्मों के साथ टीवी में भी सक्रिय थे। वह कई शोज का हिस्सा रहे साथ ही थिएटर में भी हमेशा उनका खासा जुड़ाव रहा। अभिनेता रायमोहन परिदा ने उड़िया इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। सिनेमा में उनका योगदान बेहद योगदान रहा।