'ओ रोमियो' की स्क्रीनिंग पर तृप्ति डिमरी का बॉस लेडी लुक, कई सेलेब्स ने की शिरकत; देखें वायरल वीडियो
O Romeo Movie Screening: आज शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है। गुरुवार रात इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस मौके पर कौन-कौन स्क्रीनिंग में शामिल हुआ।
विस्तार
विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी दमदार किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन और ड्रामा की जबरदस्त डोज दर्शकों के लिए मौजूद है। कल यानी गुरुवार रात को इस फिल्म की एक स्क्रीनिंग हुई। जिसमें तृप्ति डिमरी ने चार चांद लगा दिए।
बॉस लेडी लुक में दिखीं तृप्ति डिमरी
फिल्म 'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं। वह अपने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए हुसैन उस्तरा नाम के गैंगस्टर से ट्रेनिंग लेती है। उसका मकसद दाउद इब्राहिम को मारना है। फिल्म में एक्शन अंदाज में तृप्ति भी नजर आएंगी। स्क्रीनिंग में अपने इसी अंदाज को उन्होंने बॉस लेडी लुक से डिफाइन किया। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह खूब जंचीं।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला और सिंगर सुखविंदर आए नजर
फिल्म 'ओ रोमियो' की स्क्रीनिंग में प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला और सिंगर सुखविंदर भी पहुंचे। दोनों ने पैपराजी को 'ओ रोमियो' फिल्म के पोस्टर के आगे पोज दिए। सिंगर सुखविंदर इवेंट में काफी खुश नजर आए।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने रिलीज से पहला कहा- मेरा रोमियो
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुई। लेकिन उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने शाहिद कपूर को अपना रोमियो बताया। साथ ही एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है।
अविनाश तिवारी दूसरी फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखे
फिल्म 'ओ रोमियो' में अविनाश तिवारी नेगेटिव रोल में हैं। वह अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग की बजाय 'तू या मैं' की स्क्रीनिंग पर दिखाई दिए। ऐसा अविनाश ने क्यों किया, इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है।
क्या है फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में सपना के किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।