{"_id":"36770b36-9768-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-watch-himmatwala-again-after-20years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल बाद फिर देखिए 'हिम्मतवाला' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीस साल बाद फिर देखिए 'हिम्मतवाला'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' की इसी नाम से रीमेक फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। साजिद खान निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना ने मुख्य भूमिका निभायी है।
विज्ञापन
जीतेंद्र और श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' की रीमेक फिल्म में अजय देवगन, जीतेंद्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। श्रीदेवी का किरदार, साउथ की सुपरहिट नायिका तमन्ना ने निभाया है। जीतेंद्र और श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
इस फिल्म में दर्शकों को अस्सी के दशक की याद आ जाएगी। अस्सी के दशक की तरह के बिलेन और उसी अंदाज की हीरोगीरी इस फिल्म में देखने को मिलेगी। उस दौर के कपड़े और उसी स्टाईल के संवाद भी दर्शकों को सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन
इस फिल्म के गाने भी पुरानी 'हिम्मतवाला' के रीमेक हैं। गानों को फिल्मांकन नए तरीके से किया गया है। इस बार इन गानों को आवाज नए गायकों ने दी है। इस फिल्म में अजय देवगन के असली शेर के साथ स्टंट सीन भी चर्चाओं में रहे हैं।