अब फिल्मी पर्दे पर दिखेगें पीएम नरेंद्र मोदी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति, सत्याग्रह, गंगाजल और अपहरण जैसी राजनीतिक फिल्में बना चुके प्रकाश झा ने कहा है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बना सकते हैं। अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए प्रकाश झा ने यह बात कही। फिलहाल वे अपनी फिल्म सत्याग्रह के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री अमृता राव के साथ लखनऊ में हैं।
लीक से हट कर बनने वाली फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके प्रकाश झा हमेशा से चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्म बनाते रहे हैं। मोदी पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चित फिल्ममेकर का कहना है कि 'नरेन्द्र मोदी की सक्सेस स्टोरी प्रेरणादायक है। लोग उनसे प्रेरित हो रहे हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर फिल्म निर्माण एक अलग प्रक्रिया है।'
बोला, मोदी की सक्सेस स्टोरी एक बेहतरीन सब्जेक्ट
फिल्म मेकर प्रकाश झा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए मोदी पर फिल्म बनाने की बात कह कर हलचल मचा दी। जब उनसे पूछा गया कि नरेन्द्र मोदी के बारे में उनका क्या ख्याल है? तो प्रकाश झा का जवाब था कि 'क्यूं नहीं, मोदी पर जरूर फिल्म बनाई जा सकती है। हां, लेकिन राजनीतिक फिल्में एक लंबा रिसर्च मांगती हैं।'
प्रकाश झा ने कहा कि उनकी पूरी कहानी एक फिल्म के लायक बेहतरीन सब्जेक्ट है। उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है। युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती है, लेकिन बात फिर वहीं अटक जाती है कि फिल्म बनाना तो एक अलग प्रक्रिया है।