फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now sunny levone face to face to surveen chawla

कई लड़कियों के लिए सरदर्द हैं सनी लियोनी

Thu, 19 Jun 2014 12:02 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
now sunny levone face to face to surveen chawla
अभी तक एक सुशील अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली सुरवीन ने अपनी आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के ट्रेलर और गीत से अचानक से धमाका कर दिया है। फ़िलहाल खबरों में छाई सुरवीन को यह डर सता रहा है कि कहीं सनी लियोन उनकी इस लोकप्रियता और चर्चा पर पानी ना फेर दे।
विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, "सुरवीन कुछ समय से लेकर अब तक कनाडा में शूट कर रहीं हैं। यहाँ तक कि उनकी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी वह सिर्फ एक दो दिनों के लिए ही भारत आई थी, और प्रोमोशन के बाद दोबारा से शूट पर लौट गई। लेकिन इस बार जब फिल्म 'हेट स्टोरी 2' की टीम फिल्म के प्रोमोशन की योजना बना रही थी तो, उन्होंने आने से मना करते हुए कहा था कि वह प्रोमोशन में नहीं आ सकती। वह फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले ही भारत आएंगी।"
विज्ञापन

सनी लियोनी होंगी शामिल

now sunny levone face to face to surveen chawla

​इसके बाद फिल्म की क्रिएटिव टीम ने फिल्म के प्रोमोशन को खास बनाने के लिए सनी लियोन को प्रोमोशन में शामिल करने की सोची। क्रू के ​एक ​सदस्य का कहना है, "हमारे लिए सिर्फ पुरुष कलाकार यानी जय भानुशाली के साथ प्रोमोशन करना काफी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमने सनी लियोन के साथ एक खास गाने को शूट करने का मन बनाया है।"​​

​ लेकिन जब इस बात की खबर सुरवीन को लगी तो अभिनेत्री परेशान हो गई। सुरवीन को लगा कि उनकी अनुउपस्थिति में यह गाना काफी सुर्खियां बटोरेगा। वह नहीं चाहती कि सनी लियोन उनकी लोकप्रियता को चुरा ले। इसलिए उन्होंने वापिस भारत आने और प्रोमोशन के लिए अपना एक और दिन देने का फैंसला किया।" ​​

खारिज किया निर्देशक ने

now sunny levone face to face to surveen chawla

​हालाँकि फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या ने सुरवीन के साथ इस तरह का कोई मामला होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा, "हाँ पहले वह नहीं आ सकती थी, और फिल्म के प्रोमोशन का हिस्सा नहीं बन सकती थी, लेकिन बाद में उन्होंने आने का फैंसला किया, क्योंकि वह जानती थी कि उनकी उपस्थिति कितनी महत्वपूर्ण थी।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed