{"_id":"965fc88dc8d3c78919d5a6f444a4fae2","slug":"now-nana-patekar-film-ab-tak-chhappan-will-release-a-sequel-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद फिर नाना पाटेकर करेंगे एनकांउटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11 साल बाद फिर नाना पाटेकर करेंगे एनकांउटर
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पाटेकर की धांसू एक्टिंग के कारण काफी सराही गई फिल्म 'अब तक छप्पन' का सीक्वल आ गया है। नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म फरवरी के अंत में आ रही है।
'अब तक छप्पन ' में नाना पाटेकर ने मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की भूमिका निभाई थी। सीक्वल में भी नाना एक टफ कॉप की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
'अब तक छप्पन ' में नाना पाटेकर ने मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की भूमिका निभाई थी। सीक्वल में भी नाना एक टफ कॉप की भूमिका में दिखेंगे।
11 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर देगी दस्तक
नाना पाटेकर फिल्म में इंस्पेक्टर साधु अगाशे की भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर 'अब तक छप्पन' फिल्म में छूटी थी। फिल्म में एक्ट्रेस गुल पनाग और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।
फिल्म की खास बात यह भी है कि पहली फिल्म के रिलीज से ठीक 11 साल बाद यह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। 'अब तक छप्पन' साल 2004 में 27 फरवरी को ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म को एजाज गुलाब ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म की खास बात यह भी है कि पहली फिल्म के रिलीज से ठीक 11 साल बाद यह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। 'अब तक छप्पन' साल 2004 में 27 फरवरी को ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म को एजाज गुलाब ने डायरेक्ट किया है।