क्या अजीब तरह के हैं आलिया-वरूण के रिश्ते?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो इन दिनों सितारे अपने अतीत को जल्दी से जल्दी भुला देते हैं लेकिन आलिया भट्ट और वरुण धवन का मामला जरा अलग है। दोनों एक जमाने में प्यार में बताए जाते थे लेकिन अब हाल यह है कि वे सामने पड़ कर भी एक-दूसरे को पहचानते नहीं हैं।
दोनों के बीच प्यार के बाद पैदा हुआ तनाव अभी तक जारी है। फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सुर्खियां बनी थीं, मगर आलिया को वरुण की दोस्त नताशा दलाल नापसंद थीं।
इस पर तनाव बढ़ा था और वरुण ने साफ कह दिया था कि वह नताशा को नहीं छोड़ सकते। नतीजा यह निकला कि आलिया वरुण की जिंदगी के बाहर चली गईं और नताशा आज भी वरुण के साथ हैं।
अब किसी और के साथ अफेयर में आलिया
खैर, इन दिनों आलिया की नजदीकियों अपने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हैं। दोनों के पिछले दिनों अकेले न्यूयॉर्क में नया साल मनाने की खबरें थीं।
ताजा खबर यह है कि पिछले दिनों एक पुरस्कार समारोह में सिद्धार्थ और वरुण का सामना हो गया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के साथ आलिया थीं। सिद्धार्थ और वरुण स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दिनों से अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने सामने पड़ते ही एक-दूसरे को गले लगा लिया।
यह देख कर आलिया ने मुंह फेर लिया और ऐसे दिखाया मानो उन्होंने वरुण को देखा ही नहीं। वरुण ने भी ऐसे बताया मानो वह आलिया को जानते नहीं।
सिद्धार्थ और वरुण ने थोड़ी देर गुफ्तगू की और फिर अपने रास्ते पर बढ़ गए। अब आलिया को यह बात कितनी हजम होगी, कहा नहीं जा सकता। अगर सिद्धार्थ को आलिया और वरुण में से किसी एक की दोस्ती चुनने को गया तो उनके सामने वाकई धर्मसंकट खड़ा हो जाएगा।