फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now aamir and akshay face to face

अब आमिर, अक्षय में खींचा-तानी

Sat, 10 Nov 2012 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Nov 2012 03:53 PM IST
विज्ञापन
now aamir and akshay face to face
अपनी फिल्म रिलीज करने को लेकर यशराज और अजय देवगन फिल्म्स के बीच टकराव अभी थमा नहीं कि दो अन्य बड़े प्रोडक्शन के बीच फिल्म रिलीज को लेकर मनमुटाव की खबरें आनी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


इस बार मामला आमिर खान और अक्षय कुमार के बीच का है। दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'तलाश' 30 नवंबर को रिलीज हो रही है। आमिर चाहते हैं कि सिंगल स्क्रिन में भी उनकी यह फिल्म दो हफ्तों से अधिक चले। ऐसा इसलिए नहीं हो सकेगा क्योंकि अगले ही शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ऐसे भी सिंगल स्क्रीन थियेटर के बादशाह माने जाते हैं। ऐसे में आमिर खान इस बात से चिंतित हैं। उनको लगता है कि उनकी फिल्म का भविष्य सिर्फ सात दिन का होगा। उन्होंने सिंगल थियेटर के कई ऑनर्स से बात की है कि वे 'तलाश' को अगले हफ्ते भी दिखाने दें। जबकि थियेटर्स के ऑनर्स का साफ कहना है कि वह फिल्म का रिस्पॉस देखने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने अक्षय कुमार से इस बारे में कोई बात नहीं की है। इस पूरे मसले पर अक्षय कुमार या उनके प्रोडक्शन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में अजय देवगन ने यशराज के खिलाफ इसी मुद्दे को लेकर मुकादमा दर्ज किया था, जिसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed