{"_id":"59d734624f1c1b79548b5f0a","slug":"non-bailable-warrant-against-south-actor-jai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेता जय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, नशे में की थी ये 'गंदी' हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म अभिनेता जय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, नशे में की थी ये 'गंदी' हरकत
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में कोर्ट में पेश न होने के चलते तमिल अभिनेता जय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को ये सख्त निर्देश भी दिए है कि अगले 2 दिनों के भीतर जय को गिरफ्तार किया जाए।
दरअसल, पिछले महीने अभिनेता जय की कार का एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने जय को शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में जय जमानत पर रिहा भी हो गए थे।

3 अक्टूबर को थी पेशी
जमानत के बाद सायदपेट कोर्ट में 3 तारीख को होने वाली पेशी में साउथ का ये अभिनेता नदारद रहा था, जिसके बाद अब उनके खिलाफ कोर्ट ने ये सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने जय को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर छापा भी मारा था, लेकिन घर में वो नहीं मिले।
आपको बता दें कि अभिनेता जय इस वक्त वेंकट प्रभु के साथ मिलकर 'पार्टी' की तैयारी कर रहे हैं। जो कि एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शिव, प्रेमजी अमरेन, रेजिना कैसंद्रा, संचिता शेट्टी, संपत, सत्यराज और राम्या कृष्णन अहम भूमिकाएं में हैं।