Noah Schnapp: असल जिंदगी में 'गे' हैं नोआ श्नैप, वेबसीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' फेम ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में विल बायर्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता नोआ श्नैप ने सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने खुद के गे होने का ऐलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में विल बायर्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता नोआ श्नैप एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने जेंडर को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। अभिनेता नोआ श्नैप ने सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने खुद के गे होने का ऐलान किया है।जब से नोआ ने अपने समलैंगिक होने का खुलासा किया है, तब से ही वह चर्चा में हैं।
दरअसल, अभिनेता नोआ श्नैप ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने अपने गे होने का खुलासा किया। अभिनेता ने वीडियो में बताया कि मैंने अपने दोस्तों और परिवार से 18 साल तक डर के कारण अपने समलैंगिक होने की बात छिपाकर रखी। जब मैंने आखिरकार अपने दोस्तों और परिवार को इस सच के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि हम जानते हैं। वीडियो के कैप्शन में नोआ ने लिखा कि मुझे लगता है, जितना मैंने सोचा है, उससे कहीं ज्यादा मैं 'विल बायर्स' के करीब हूं।
Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस
वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में भी नोआ द्वारा निभाया जाने वाला किरदार 'विल बायर्स' एक गे हैं। विल की लैंगिक पहचान का मुद्दा पूरे सीरीज में छाया रहा है। एक बहस के दौरान माइक कहता भी है कि यह मेरी गलती नहीं है, तुम्हें लड़कियां पसंद नहीं। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में माइक का किरदार फिन वुल्फहार्ड ने निभाया है। शो के चौथे सीजन में दिखाया गया है कि नोआ, इलेवन के बहाने माइक के सामने अपनी भावनाओं को जाहिर भी करता है।
Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...
वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की शुरुआत 2016 में हुई थी। पिछले साल इसका चौथा सीजन आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस सीरीज का पांचवां सीजन दो भागों में स्ट्रीम किया जाएगा। पहला भाग फरवरी में आएगा। वहीं, इसका दूसरा भाग मार्च में देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स और डफर्स ने घोषणा की है कि हॉरर मिस्ट्री 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन पांच इस शो का फिनाले सीजन होगा।
Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात