फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no plans for the sequel of 'shanghai'- dibakar banerjee

'शंघाई' को दोहराना नहीं चाहते दिवाकर बनर्जी

Tue, 14 May 2013 10:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
no plans for the sequel of 'shanghai'- dibakar banerjee

फिल्म निर्देशक दिवाकर बनर्जी ने अपनी फिल्म 'शंघाई' का अगला संस्करण बनाए जाने की खबर को बकवास करार दिया है। दिवाकर फिलहाल अपनी एक अन्य फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और उनका कहना है कि आने वाले कई वर्षो तक सीक्वल बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


व्हिशलिग वुड्स इंटरनेशनल में भारतीय सिनेमा के 100 पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे जश्न के दौरान दिवाकर ने यहां रविवार को कहा, "फिलहाल मैं अपनी अगली फिल्म का इंतजार कर रहा हूं और मुझे नहीं लगता कि मैंने इसके अगले संस्करण की घोषणा की है और आने वाले कई साल तक सीक्वल बनाने की कोई योजना नहीं है।"
विज्ञापन


'शंघाई' में अभिनेता इमरान हाशमी, कल्कि कोचलीन और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी तथा इसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी।

यह फिल्म राजनीतिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आधारित थी और बॉक्स आफिस पर इसने अच्छी कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed