आलिया का ट्वीट, 'नो फादर इन कश्मीर' से बैन हटाए सीबीएफसी, जवाब मिला-लगाया ही नहीं
बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान फिल्म 'नो फादर इन कश्मीर' में मुख्य भूमिका में हैं। सीबीएफसी मुंबई के रीजनल अॉफिसर तुषार कर्माकर ने इस मामले पर पीटीआई से कहा, फिल्म 'नो फादर इन कश्मीर पर बैन लगने की सूचना केवल अफवाह है, जिसने भी इस तरह की हरकत की है उसपर कार्रवाई की जाएगी। फिल्म को पहले ही अडल्ट सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव दिया गया है।
दरअसल, आलिया ने ट्वीट के जरिए कहा 'नो फादर इन कश्मीर' दयालुता और सहानुभूति पर आधारित है इससे बैन हटाया जाए। हालांकि आलिया का ट्वीट स्वरा भास्कर का 'नो फादर इन कश्मीर' के डायरेक्टर, अश्विन कुमार के पक्ष में उतरने के बाद आया।
Was soo looking forward to mom's @nofathers_movie #nofathersinkashmir!! @Soni_Razdan @ashvinkumar & team worked super hard for this honest teens love story in Kashmir. Really hope the CBFC would #lifttheban. It’s a film about empathy & compassion..let’s give love a chance!🌺🙏❤️
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 17, 2019