फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nirmal Kapoor Death anil kapoor and boney kapoor shared mother struggles day stories during their childhood

Anil Kapoor: गरीबी में बीता अनिल कपूर का बचपन, मां निर्मल के संघर्ष का किस्सा सुनाते हुए फफक कर रोए थे अभिनेता

Sat, 03 May 2025 10:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 May 2025 10:55 AM IST
सार

Nirmal Kapoor Death: अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया। उन्होंने अपने बच्चों को गरीबी में पाला। एक बार अनिल कपूर अपनी मां के संघर्षों का किस्सा सुनाते हुए रो पड़े थे। 

विज्ञापन
Nirmal Kapoor Death anil kapoor and boney kapoor shared mother struggles day stories during their childhood
अनिल कपूर-निर्मल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। निर्मल लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर ने न केवल कपूर परिवार, बल्कि पूरे फिल्म जगत को शोक में डुबो दिया है। कपूर परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल वक्त हैं। कई बार अनिल कपूर और बोनी कपूर अपने मां के संघर्षों की कहानी को भावुकता के साथ बयां कर चुके हैं।

विज्ञापन

निर्मल कपूर न केवल एक मां थीं, बल्कि कपूर परिवार की वह मातृशक्ति थीं, जिन्होंने अपने बच्चों- बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना को गरीबी के कठिन दिनों में पाला और उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अनिल और बोनी ने कई मौकों पर अपनी मां के संघर्ष और उनके द्वारा सिखाए गईं बातों का जिक्र किया है।

विज्ञापन

राज कपूर के गैरेज में किराए पर रहना पड़ा
निर्मल कपूर की शादी मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जो साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आए थे, लेकिन शुरुआती दिन आसान नहीं थे। सुरिंदर कपूर के पास न तो स्थिर आय थी और न ही रहने के लिए कोई ठिकाना। ऐसे में निर्मल कपूर अपने चार बच्चों- बोनी, अनिल, संजय और रीना के साथ बेहद तंगहाल परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर थीं। परिवार को राज कपूर के घर के गैराज में किराए पर रहना पड़ा, जहां ड्राइवर और नौकर रहा करते थे।

मां से बच्चों को मिली कभी हार नहीं मानने की सीख
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हमारे पास पैसे नहीं होते थे। खर्च करने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। उस वक्त मम्मी (निर्मल) ही थीं, जो हमें हिम्मत देती थीं। वह हमेशा कहती थीं कि मेहनत और ईमानदारी से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।' निर्मल कपूर ने अपने बच्चों को न केवल आर्थिक तंगी में पाला, बल्कि उन्हें मेहनत, लगन और आत्मसम्मान जैसे गुण भी सिखाए।
बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी दादी का निधन हुआ, तब उन्होंने और अनिल ने फैसला किया कि वे परिवार की जिम्मेदारी लेंगे। बोनी ने कहा था कि पापा को दिल की बीमारी थी, हम उन्हें तनाव नहीं देना चाहते थे। मैंने प्रोडक्शन संभाला और अनिल ने एक्टिंग में कदम रखा। यह मम्मी की सीख थी कि हालात चाहे जैसे हों, हार नहीं माननी चाहिए।

विज्ञापन

Nirmal Kapoor Death anil kapoor and boney kapoor shared mother struggles day stories during their childhood
निर्मल कपूर का परिवार - फोटो : अमर उजाला

अनिल कपूर ने सुनाई मां के संघर्षों की कहानी
निर्मल कपूर के संघर्षों की कहानी उनके बच्चे कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी बयां कर चुके हैं। ऐसा ही एक वाकया 2019 में 'सुपरस्टार्स सिंगर्स 2' के सेट पर देखने को मिला था, जब एक गरीब परिवार से आए कंटेस्टेंट का गाना सुनकर अनिल कपूर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उस कंटेस्टेंट की कहानी और उसके गाने ने अनिल को उनके बचपन की याद दिला दी। उन्होंने मंच पर बच्चे से कहा कि आज तुमने मुझे मेरा बचपन याद दिला दिया। मेरी मां भी सिलाई मशीन से मेरे लिए शर्ट सिलती थीं। यह कहते हुए अनिल कपूर रो पड़े थे और कहा था कि आज मैं यहां बैठा हूं, तुम भी एक दिन बड़े आदमी बनोगे।
 

पोती-पोतियों के साथ भी निर्मल का रहा गहरा रिश्ता
निर्मल कपूर अपने बच्चों और पोते-पोतियों- अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर और नाती मोहित मारवाह के साथ गहरा बॉन्ड साझा करती थीं। सितंबर 2024 में उनके 90वें जन्मदिन पर अनिल ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मम्मी, आप हमारी ताकत हैं। आपकी मुस्कान और प्यार हमें हर मुश्किल में हिम्मत देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed