कोविड पॉजिटिव हुए नील नितिन मुकेश, पोस्ट साझा कर लिखा- स्थिति की गंभीरता को समझें
- कोरोना की चपेट में आए नील नितिन मुकेश
- सुमित व्यास ने भी दी कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी
- इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर अभिनेता ने की फैंस से की सावधानी बरतने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नील ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा, 'हर तरह का बचाव करने और घर में रहने के बाद भी मेरे परिवार के सदस्य और मैं कोरोना संक्रमित हो गए। हम सभी ने घर में क्वारंटीन हो चुके हैं और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाई भी ले रहे हैं। आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ख्याल रखें और सुरक्षित रहें'। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को समझें इसे हल्के में ना लें'।
विज्ञापन विज्ञापन
बता दें कि अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड और डिजिटल जगत के मशहूर अभिनेता सुमित व्यास ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
सुमित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी एहतियात बरत रहा हूं और डॉक्टर्स द्वारा बताई गई दवाई ले रहा हूं'। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, ' मुझमें बहुत हल्के लक्षण हैं लेकिन जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करवा लें। सुरक्षित रहिए और जल्द मिलते हैं'। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे है और हालात पर काबू पाने के लिए वहां 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। वहीं सेलेब्स भी फैंस से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं।