फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Niki Aneja Made Serious Allegations Against Film Producer Pahlaj Nihalani

Niki Aneja Allegation On Pahlaj Nihalani: निकी ने लगाए पहलाज निहलानी पर गंभीर आरोप, कहा-मुझे असहज महसूस हुआ

Thu, 21 Nov 2024 03:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 21 Nov 2024 03:00 PM IST
सार

निकी अनेजा वालिया टीवी और फिल्मों में जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में निर्माता पहलाज निहलानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या कहा निकी ने। 
 

विज्ञापन
Niki Aneja Made Serious Allegations Against Film Producer Pahlaj Nihalani
निकी अनेजा वालिया-निर्माता पहलाज निहलानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@niki_walia, सोशल मीडिया

विस्तार

निकी अनेजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें वह अपने करियर के बारे में बात कर रही थी। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'मिस्टर आजाद' के निर्माता रहे पहलाज निहलानी पर कई सारे आरोप लगाए। उनका कहना था कि इस फिल्म के सेट पर उन्हें काफी परेशान किया गया। साथ ही उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ।

विज्ञापन

निकी ने बताया समझौता करने को कहा गया
फिल्म 'मिस्टर आजाद (1994)' में निकी ने काम किया था, यह उनके बॉलीवुड करियर की पहली फिल्म रही। इसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए, वहीं निकी ने इंस्पेक्टर शालू का रोल किया। इस फिल्म के निर्माता पहलाज निहलानी के बेटे विशाल थे। इस तरह से पहलाज निहलानी फिल्म 'मिस्टर आजाद' से जुड़े हुए थे। इस फिल्म के सेट पर निकी के साथ काफी खराब व्यवहार किया गया। इस बारे में निकी बताती हैं कि पहलाज निहलानी ने उन्हें वितरकों के साथ डिनर करने के लिए कहा और उन्हें समझौता करने के लिए मजबूर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्टिंग काउच से हुआ सामना
निकी आगे बताती हैं, 'मुझे बहुत असहज महसूस हुआ। फिल्म 'मिस्टर आजाद' के दौरान मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। मुझसे कहा गया समझौता कर लो, क्या समस्या है। इस तरह से निकी को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। वहीं निकी इस फिल्म के लिए कहती हैं कि इसके सेट पर उन्होंने काफी कुछ सीखा भी है।

विज्ञापन

पहलाज निहलानी से की शिकायत 
निकी बताती हैं कि वह पहलाज निहलानी के पास इस बात की शिकायत लेकर गई, लेकिन उन्होंने कोई सपोर्ट नहीं किया। वह कहती हैं, 'मुझे याद है कि मैंने पहलाज निहलानी से सिर्फ एक ही बात पूछी थी कि अनिल कपूर को साइन करके आप पिक्चर नहीं बेच सकते क्या? उस दिन से सेट पर मेरा नाम खराब हो गया। तभी मैंने तय कर लिया कि फिल्में नहीं करूंगी। बाद में मैंने अच्छे लोगों के साथ भी काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed