{"_id":"5abf7eca4f1c1bc5618b4b27","slug":"nigerian-actor-samuel-abiola-accuses-producers-for-racial-discrimination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी एक्टर ने भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स पर लगाया नस्लीय भेदभाव का आरोप, कहा- नहीं दी पूरी फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेशी एक्टर ने भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स पर लगाया नस्लीय भेदभाव का आरोप, कहा- नहीं दी पूरी फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Samuel Abiola
मलयालम फिल्म 'Sudani from Nigeria' में लीड रोल प्ले करने वाले नाइजीरियन एक्टर सैमुएल एबियोला ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया है। सैमुएल का कहना है कि उन्होंने नस्लीय भेदभाव का अनुभव किया है और तय मेहनताने का उन्हें भुगतान नहीं किया गया। यहां से अपने देश रवाना हो चुके 20 वर्षीय एक्टर सैमुएल ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात का खुलासा किया है।
एबियोला ने लिखा, वास्तव में सच्चाई यह है कि मैंने केरल के निर्माताओं द्वारा मेरे साथ किए गए नस्लीय भेदभाव का सामना किया। मैं इससे पहले कुछ नहीं कहना चाहता था, क्योंकि मैं धैर्यवान बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब मैं बोलने के लिए तैयार हूं।

I was not paid 5 Lakh indian rupees. I was paid much less than this as stated in the video. I am to ashamed to state the actual amount but i needed to clarify this.
विज्ञापन विज्ञापन
😔 — Samuel A Robinson (@SamuelRobinsonX) March 31, 2018
Trending Videos
एबियोला ने फेसबुक पर लिखा दर्द
Samuel Abiola
एबियोला ने फेसबुक पर लिखा, मैं यह अब इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता और ऐसा किसी दूसरे अश्वेत एक्टर के साथ नहीं होने दे सकता। मेरा मानना है कि केरल में होने के दौरान मैं नस्लीय भेदभाव का शिकार था। यह हिंसक तरीके से या सीधे मेरे मुंह पर नहीं हुआ, लेकिन 'Sudani from Nigeria' में मेरे किरदार के लिए प्रोड्यूसर्स ने भारतीय कलाकारों के मुकाबले कम मेहनताना दिया, जो मेरे जितना लोकप्रिय, अनुभवी और पारंगत भी नहीं है।
एबियोला ने अफ्रीका में कई बड़ी फिल्मों जैसे वाल्ड डिज्नी की 'डेसपरेट हाउसवाइव्स अफ्रीका', एम-नेट के 'टिंसेल' में काम किया है। हालांकि एबियोला के नस्लीय भेदभाव वाले बयान पर फिल्म यूनिट के सदस्यों की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।