फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nida yasir pakistani actress trolled for 1992 world cup query reply in shoaib akhtar show she deal with trolls

Nida Yasir: पाक एक्ट्रेस निदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, 1992 के वर्ल्डकप को लेकर कही बात पर हुई थीं ट्रोल

Sat, 18 Feb 2023 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

शोएब ने निदा से 1992 के वर्ल्ड कप से जुड़ा एक सवाल पूछा। इसी सवाल का जवाब देने को लेकर निदा अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।

विज्ञापन
nida yasir pakistani actress trolled for 1992 world cup query reply in shoaib akhtar show she deal with trolls
निदा यासिर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान की हॉट अभिनेत्री और एंकर निदा यासिर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर निदा को खूब ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन अब निदा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। हाल ही में निदा यासिर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के शो में नजर आई थीं। इस शो में शोएब ने निदा से 1992 के वर्ल्ड कप से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसके जवाब पर निदा ट्रोल हो गईं। चलिए समझते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

nida yasir pakistani actress trolled for 1992 world cup query reply in shoaib akhtar show she deal with trolls
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नया शो शुरू किया है। इसका नाम 'द शोएब अख्तर शो।' इस टॉक शो के दौरान शोएब ने निदा से पूछा कि पाकिस्तान 1992 का वर्ल्ड कप किस साल जीता था? इसका जवाब सवाल में ही छिपा था, लेकिन निदा समझ नहीं पाईं। वह जवाब देती हैं 2006 में, लेकिन तुरंत ही वह अपने साथी से जवाब पूछती हैं। निदा की साथी एक्ट्रेस उन्हें सही जवाब भी बता देती हैं। वह शोएब से सवाल दोबारा पूछने के लिए कहती हैं। इस पर शोएब अपना सवाल बदल देते हैं और पूछते हैं कि साल 2009 टी-20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान ने किस साल जीता था। निदा रटा हुआ जवाब दे देती हैं। वह कहती हैं कि पाकिस्तान ने 1992 में वर्ल्ड कप जीता था। उनकी साथी एक्ट्रेस और शोएब अपना सिर पकड़ लेते हैं। निदा की साथी कहती हैं कि पहले सवाल तो सुन लो ठीक से।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Showbiz Spy (@showbizspy_)


Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

nida yasir pakistani actress trolled for 1992 world cup query reply in shoaib akhtar show she deal with trolls
निदा यासिर - फोटो : Social Media

निदा के इस जवाब के बाद वह हंसी कीपात्र बन गईं। उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने निदा को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, 'कहां से आते हैं ऐसे लोग।' दूसरे ने लिखा, 'जाहिल आंटी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पता नहीं इस जाहिल को होस्ट किसने बनाया।' एक ने लिखा, बिल्कुल अनपढ़ हैं यह तो।' एक ने लिखा, 'इसने ही पाकिस्तान का नाम बदनाम कर रखा है।'

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां, बचपन से शिव भक्ति में लीन

विज्ञापन

nida yasir pakistani actress trolled for 1992 world cup query reply in shoaib akhtar show she deal with trolls
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही निदा के जवाब पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन कुछ यूजर्स निदा के समर्थन में भी आए हैं। उनका कहना है कि हड़बड़ी में गलतियां हो जाती हैं। वहीं, निदा ने भी ट्रोल्स को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि उन्होंने इसका करारा जवाब दिया। निदा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा, 'मैंने ऐसा क्या कर दिया? लोग अपनी जन्म की तारीख, शादी की तारीख और बहुत कुछ भूल जाते हैं। हां मुझे पता है हालात की वजह से बहुत डिप्रेशन है और मेरी किसी गलती की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ रही है तो खुल कर हंस लें। जो मुझे सच में प्यार करते हैं, वह करते रहेंगे, इसलिए मेरा नारा है पीछे हट।'

Kirti Kulhari: खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed