{"_id":"5b3646564f1c1b53268b8826","slug":"nick-jonas-revealed-his-favourite-film-of-priyanka-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को पसंद है प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म, देख चुके हैं कई हिंदी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को पसंद है प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म, देख चुके हैं कई हिंदी फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई और प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऐसे में बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा की। बता दें कि जब से वह ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ भारत लौटी हैं तब से लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं, निक ने भी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को सबसे अच्छी बताकर सुर्खियां बटोर ली है।
विज्ञापन
एक न्यूज पोर्टल के सूत्रों के मुताबिक निक ने प्रियंका की कुछ फिल्में देखी हैं जिसमें से उन्हें फिल्म बाजीराव मस्तानी सबसे अच्छी लगी है।
बता दें कि दोनों ने तब महफिल लूट ली जब वे आकाश के प्री-इंगेजमेंट प्रोग्राम में नजर आए। प्रियंका लाल रंग की साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही थीं और निक कोट-पैंट में नजर आए थे।
विज्ञापन