फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'nh10' will release on 13 march

सामने आई 'एनएच10' की कहानी, 13 मार्च को होगी रिलीज

Mon, 09 Mar 2015 05:41 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
'nh10' will release on 13 march

अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 पर पिछले दिनों विदेशी फिल्मों से प्रेरित होने के आरोप लगे थे, परंतु अब राज खुला है कि इसका पूरा कथानक उत्तर भारतीय है।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के सदस्यों द्वारा फिल्म को प्रमाणपत्र देने में आपत्ति के बाद रिवाइजिंग कमेटी ने बीते सप्ताह यह फिल्म देखी। सूत्रों के अनुसार फिल्म में ऑनर किलिंग बड़े मुद्दे के तौर पर सामने आया है।
विज्ञापन


फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे ऐक्टर दर्शन कुमार को ट्रेलर में दर्शक एक लड़की के साथ हिंसा करते देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि एनएच10 में यह दृश्य ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें दर्शन अपनी बहन बनी लड़की पर हिंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लड़की परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के लड़के से विवाह कर लेती है और विलेन उसकी हत्या कर देता है। सप्ताहांत के अवकाश पर निकले नायक-नायिका (नील बोपन्नम और अनुष्का शर्मा) हत्यारे का विरोध करते हैं और वहां से फिल्म एक नए रास्ते पर चल पड़ती है।

ए सार्टिफिकेट के साथ 13 मार्च को होगी रिलीज

'nh10' will release on 13 march

उल्लेखनीय है कि फिल्म के ट्रेलर में भी हिंसा और आपत्तिजनक भाषा दिख रही है। सेंसर बोर्ड से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर सारे सदस्य चिंतित थे और उन्होंने निर्माता अनुष्का शर्मा और निर्देशक नवदीप सिंह से हिंसक दृश्यों को करीब 50 फीसदी काटने को कहा था।

परंतु वे राजी नहीं हुए। उन्हें ए प्रमाणपत्र मंजूर था। बताया जा रहा है कि रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म के कुछ दृश्यों को बरकरार रखने की इजाजत दे दी है क्योंकि उनके हटने से कहानी का प्रवाह बाधित हो रहा था, परंतु कई अश्लील शब्दों और गालियों को संवादों से हटवा दिया गया है।

वैसे फिल्म में हिंसा के दृश्यों के बाद इस बात पर विवाद होने की आशंका है कि कैसे महिला के विरुद्ध हिंसा को सेंसर ने पास किया है। सेंसर बोर्ड के दिशा निर्देशों में साफ लिखा है कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को अतिरेक में नहीं दर्शाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed