फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'nh10's remake will be coming soon

अनुष्का के 'एनएच10' की कहानी जाएगी 'एनएच12' तक

Mon, 30 Mar 2015 11:09 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
'nh10's remake will be coming soon

'एनएच10' की सफलता के बाद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म का सीक्वेल बनाने की भी सोच रहे हैं। दरअसल, किसी भी फिल्म के हिट होने के बाद उसके निर्माता सबसे पहले ये ही सोचते हैं कि फिल्म का सीक्वेल बनाया जाए।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही सोच लिया है अब एनएच10 के निर्माताओं ने भी। इस डार्क फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी सराहा। जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब हो गई।
विज्ञापन


वैसे फिल्म में जबर्दस्त हिंसा के दृश्य थे लेकिन फिर भी मूवी को पसंद किया गया। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने फिल्म का निर्माण किया और इसमें अभिनेत्री भी रहीं। उनका साथ दिया अभिनेता नील भूपलन ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आएगी 'एनएच12' नाम से पर्दे पर

'nh10's remake will be coming soon

सीक्वेल बनाने के साथ ही फिल्म के नाम पर भी विचार विमर्श चालू हो गया है। बताया जा रहा है कि सीक्वेल वाली फिल्म का नाम एनएच12 होगा।

एनएच12 एक नेशनल हाइवे है जो मध्यप्रदेश और राजस्‍थान को जोड़ता है। या‌नी इस बार कहानी इस हाइवे पर रची जाएगी। एनएच10 के प्रॉडक्‍शन हाउस ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सच है कि वह इस फिल्म का सीक्वेल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का होंगी या नहीं इस बारे में अभी नहीं सोचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed