अनुष्का के 'एनएच10' की कहानी जाएगी 'एनएच12' तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एनएच10' की सफलता के बाद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म का सीक्वेल बनाने की भी सोच रहे हैं। दरअसल, किसी भी फिल्म के हिट होने के बाद उसके निर्माता सबसे पहले ये ही सोचते हैं कि फिल्म का सीक्वेल बनाया जाए।
कुछ ऐसा ही सोच लिया है अब एनएच10 के निर्माताओं ने भी। इस डार्क फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी सराहा। जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब हो गई।
वैसे फिल्म में जबर्दस्त हिंसा के दृश्य थे लेकिन फिर भी मूवी को पसंद किया गया। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने फिल्म का निर्माण किया और इसमें अभिनेत्री भी रहीं। उनका साथ दिया अभिनेता नील भूपलन ने।
अब आएगी 'एनएच12' नाम से पर्दे पर
सीक्वेल बनाने के साथ ही फिल्म के नाम पर भी विचार विमर्श चालू हो गया है। बताया जा रहा है कि सीक्वेल वाली फिल्म का नाम एनएच12 होगा।
एनएच12 एक नेशनल हाइवे है जो मध्यप्रदेश और राजस्थान को जोड़ता है। यानी इस बार कहानी इस हाइवे पर रची जाएगी। एनएच10 के प्रॉडक्शन हाउस ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सच है कि वह इस फिल्म का सीक्वेल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का होंगी या नहीं इस बारे में अभी नहीं सोचा गया है।