{"_id":"5b5ef2e14f1c1b49778b51d0","slug":"new-poster-of-yamla-pagla-deewana-phir-se-has-been-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा धर्मेंद्र के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' करते नजर आए सनी और बॉबी, रिलीज हुआ पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा धर्मेंद्र के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' करते नजर आए सनी और बॉबी, रिलीज हुआ पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों देओल परिवार की अपकमिंग फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर और पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में बॉबी देओल, धर्मेंद्र और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। पता हो कि फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की सीरीज देओल परिवार की सबसे बेहतर सीरीज में से एक है।
इस बीच फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। नए पोस्टर में पापा धमेंद्र के साथ बेटे बॉबी देओल और सनी देओल नजर आ रहे हैं। बात करें 'यमला पगला दीवाना फिर से' के पोस्टर की इसमें तीनों बाप-बेटे बंक बैड पर लेटे और बैठे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के नए पोस्टर को नई तारीख के साथ रिलीज किया गया है।
पता हो कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' पहले 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी लेकिन इस दिन दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर लिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 'यमना पगला दीवाना' का पहला सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसके फिल्म दर्शकों ने धर्मेंद, बॉबी देओल और सनी देओल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 में बना। 'यमला पगला दीवाना फिर से' यह फिल्म का तीसरा सीक्वल है।