फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Netflix Mowgli Legend of the Jungle is different to the Jungle book

बड़े परदे के मोगली से अलग है डिजिटल का ये मोगली, देता है खास संदेश

Mon, 10 Dec 2018 08:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Netflix Mowgli Legend of the Jungle is different to the Jungle book
Mowgli - फोटो : screengrab from Mowgli Trailer
मोगली बच्चों का पसंदीदा किरदार रहा है। पर ये वाला बिल्कुल अलग है। ये ऐसा मोगली है जो बड़ों को ज्यादा समझ आता है।मुंबई में पैदा हुए जंगल बुक के लेखक रुडयार्ड किपलिंग के भीतर पहचान का अंतर्द्वद्व मोगली में साफ देखा जा सकता है। ये मोगली सिर्फ ऐसा बच्चा नहीं है जिसे भेडियों की एक टोली पाल लेती है। ये इस बात से परेशान है कि आखिर वह है क्या, भेडियों के साथ रहता है पर भेड़िया नहीं है। इंसानों के बीच रहकर भी देखता है लेकिन ये उसका संसार नहीं है। मानसिक स्थितियों की इस लड़ाई को एंडी सरकिस ने बहुत ही दमदार तरीके से बतौर डायरेक्टर अपनी इस दूसरी फिल्म में पेश किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा दक्षिण की भाषाओं में भी डब किया गया है।
विज्ञापन


डिजनी की जंगल बुक से ये मोगली बिल्कुल अलग है। ये क्यूट नहीं है। ये जीवन का संघर्ष करना जानता है। अपने ही गुरु बघीरा पर शक करता है। और, शेर खान से भिड़ने के लिए नए दोस्त भी तलाश लेता है। फिल्म में डिजनी की फिल्मों से अलग एक नया किरदार दिखता है, भूत। वह संघर्ष का साथी है और मोगली के किरदार का टर्निंग प्वाइंट भी। फिल्म में गायों को मारे जाने का जिक्र है। गाय को खान मारता है। ये स्टेटमेंट भी बहुत कुछ कहता है।
विज्ञापन


फिल्म के कुछ दृश्य बहुत ही प्रभावशाली बन पड़े हैं। मोगली बने रोहन चांद का अभिनय फिल्म का सबसे बड़ा विनिंग प्वाइंट है। अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो ये फिल्म आपकी वन टाइम च्वाइस हो सकती है। हिंदी सिनेमा के कलाकारों की आवाजें फिल्म का बखूबी साथ देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed