फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neil Nitin Mukesh is all set to return to the screens this October with Dassehra

नील नितिन मुकेश ने पुलिसवाले की वर्दी, दिखाया 'दबंग' अंदाज

Wed, 03 Oct 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh is all set to return to the screens this October with Dassehra
neil nitin mukesh
बॉलीवुड कलाकार नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में नील नितिन मुकेश धाकड़ पुलिसवाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो गुंडों की हड्डियां चकनाचूर करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आखिरी बार नील नितिन मुकेश को अजय देवगन की हिट फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में देखा गया था। एक बार फिर बॉलीवुड में दमदार वापसी करने जा रहे हैं नील नितिन मुकेश।
विज्ञापन

फिल्म 'दशहरा' की बात की जाए तो आपको बता दें कि यह कहानी एक गर्ल्स हॉस्टल से शुरू होती है और फिर धीरे-धीरे इसकी परतें खुलना शुरू होती हैं। जैसे एक एक परतें खुलना शुरू होती हैं तब नील को पता चलता है कि यह मामला जैसा दिख रहा है, वैसा बिल्कुल भी नहीं है। इस केस में बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं। नील इस समाज के इन रावणो के खिलाफ खड़े होने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के टाइटल से यह समझ आ गया होगा। कि नील समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का जिम्मा उठाएंगे और अकेले ही सारे सिस्टम से भिड़ जाएंगे। फिल्म 'दशहरा का ट्रेलर देख कर तो ऐसा लगता है कि फिल्म बहुत ही दमदार है और डायलॉग और एक्शन सीन्स उसे भी ज्यादा दमदार हैं। नील अपने शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में फिर से वापसी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि यह फिल्म लोगो के दिल पर कितना राज करती है।

नील नितिन मुकेश की 'दशहरा'  26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखिए ट्रेलर



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed