नेहा शर्मा ने साधा अनन्या पांडे पर निशाना, कहा- मुझे उसकी फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं, प्रोमो नहीं आते पसंद...
अभिनेत्री और मॉडल नेहा शर्मा ने अनन्या पांडे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अनन्या पांडे की फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नेहा ने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और मॉडल नेहा शर्मा ने अनन्या पांडे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अनन्या पांडे की फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नेहा ने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि अनन्या की फिल्म का ट्रेलर उन्हें रोमांचक नहीं लगा। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि अनन्या का नाम सुनते ही उनके दिमाग में क्या आता है? इस पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहती हूं, कोई अपराध नहीं, लेकिन मैं बहुत ज्यादा फिल्में नहीं देखती। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि अनन्या पांडे की कोई फिल्म रही है जिसे मैं देखना चाहती थी। असल में मैं धार्मिक रूप से प्रोमो देखती हूं। जो प्रोमो मुझे उत्साहित करता है, मैं उसी फिल्म को देखने जाती हूं।
उन्होंने कहा कि लेकिन अभी तक मुझे अनन्या पांडे के किसी भी फिल्म के प्रोमो ने सही में उत्साहित नहीं किया है। जिसकी वजह से मुझे उनकी फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नेहा शर्मा ने यह बात रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से कही। उन्होंने कहा कि बेशक अभी अनन्या पांडे आगे बढ़ रही हैं, अगर अगले पांच साल में उनके पास कुछ ऐसा होगा जिसमें मैं देखना चाहूंगी, तो जरूर देखूंगी।
लेकिन अभी नहीं। गौरतलब है कि नेहा शर्मा ने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ क्रूक से अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम, जयंतभाई की लव स्टोरी, यंगिस्तान और तुम बिन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी नई फिल्म आफत-ए-इश्क रिलीज होने वाली है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे इस वक्त आर्यन खान के साथ कथित तौर पर ड्रग चैट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनसे इसे लेकर एनसीबी पूछताछ कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने पति पत्नी और वो फिल्म के अलावा खाली- पीली में भी एक्टिंग की है।