{"_id":"61d309c58c7fa515467f7b81","slug":"neha-dhupia-was-seen-having-fun-in-the-pool-with-husband-angad-bedi-and-children-watch-funny-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पति अंगद बेदी और बच्चों संग पूल में मस्ती करती दिखीं नेहा धूपिया, देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: पति अंगद बेदी और बच्चों संग पूल में मस्ती करती दिखीं नेहा धूपिया, देखें मजेदार वीडियो
Mon, 03 Jan 2022 08:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
नेहा धूपिया, अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 का स्वागत बॉलीवुड स्टार्स ने वेकेशन के साथ किया है। इन दिनों तमाम बॉलीवुड स्टार्स मुंबई से बाहर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, जिसमें नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा अपने पति अंगद बेदी और अपने बच्चों को साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं और यहां से वह अपनी छोटी सी फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वहीं, अब नेहा धूपिया ने अपने पति और बच्चों के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी मिलकर स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि नेहा अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ स्विमिंग में नजर आ रही हैं। इस दौरान अंगद अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और वह उसे ऊपर की ओर हवा में उछाल रहे हैं। दूसरी तरफ, नेहा अपने बेटे को गोद में लेकर पूल में खड़ी हैं। नेहा का बेटा अभी सिर्फ तीन महीने का है। इस वीडियो में सभी को मस्ती करते हुए साफ देखा जा सकता है। नेहा धूपिया का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसमें 25 हजार से भी ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मेहर है। इसके बाद नेहा और अंगद ने 3 अक्टूबर 2021 को बेटे का स्वागत किया।
वर्क फ्रंट की बात करें नेहा धूपिया बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री मानी जाती हैं। वह आखिरी बार शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में नेहा के अलावा श्रुति हासन और काजोल भी नजर आई थीं। इसके अलावा, नेहा धूपिया ‘सिंह इज किंग’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज' में गैंग लीडर्स भी बनती नजर आती हैं।