फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia shares most adorable post for her daughter Mehr on 6th birthday calls herself her No 1 fan

Neha Dhupia: बेटी मेहर के जन्मदिन पर नेहा धूपिया ने शेयर की प्यारी पोस्ट, खुद को बताया उनकी 'नंबर 1' प्रशंसक

Mon, 18 Nov 2024 12:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 18 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी बेटी मेहर के 6वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, साथ ही उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा। 
 

विज्ञापन
Neha Dhupia shares most adorable post for her daughter Mehr on 6th birthday calls herself her No 1 fan
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम@nehadhupia

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आज 18 नवंबर को अपनी बेटी मेहर का छठा जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर नेहा ने एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस खूबसूरत वीडियो क्लिप के साथ नेहा ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसे पढ़कर कोई भी उनका फैन जरूर बन जाएगा।
विज्ञापन


बेटी के लिए नेहा का प्यारा पोस्ट
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई 2018 में शादी की और उसी साल नवंबर में अपनी बेटी मेहर का स्वागत किया। इस जोड़े ने अक्टूबर 2021 में अपने बेटे गुरिक का स्वागत किया। नेहा ने अपनी बेटी का एक बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस पोस्ट में नेहा ने बेटी मेहर को अपनी 'गुड़िया' कहा और खुद को जीवन भर के लिए उनका नंबर 1 प्रशंसक घोषित कर दिया। नेहा की पोस्ट खूबसूरती से एक मां के अपने बच्चे के लिए असीम प्यार को दर्शाती है, जिससे यह साफ होता है कि मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

विज्ञापन
विज्ञापन



मेहर का लाजवाब वीडियो
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मेहर के अनमोल पलों से भरा एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। कैमरे से पर्दे के पीछे की झलकियों से लेकर उसके शानदार पलों और यहां तक कि उसके छोटे भाई के साथ प्यारी तस्वीरें कैद करने तक वीडियो में मेहर के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। इस वीडियो में प्यारा सा मास्क पहनकर पार्टी करना, मां के साथ बॉन्डिंग करना, और बस एक बेफिक्र खुशी बनना, बिस्तर पर कूदना, गोल्फ खेलना और मजेदार शरारतों से सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचना। 

नेहा का भावुक पोस्ट
दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, "हमारी गुड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अभिनेत्री ने मेहर के उनके जीवन में आने के बाद के छह वर्षों को याद किया, जिसमें बताया कि कैसे उसे बढ़ते हुए देखना, चलना, बात करना, प्यार करना और हंसना सीखना एक खूबसूरत सफर रहा है।'' पोस्ट के आखिर में नेहा ने मेहर को जीवन भर के लिए नंबर 1 प्रशंसक के रूप में प्यार भरी बात कहते हुए लिखा, "मैं जीवन भर के लिए आपकी नंबर 1 प्रशंसक हूं, हमारी बच्ची। हैप्पीबर्थडे हमारी मेहरुनिसा, मेहरधुपियाबेदी।"
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए कबूली अपनी भावनाएं, बोले- मैं बहुत पसंद करता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed